{"_id":"6836257a7be4d8cc8c08e146","slug":"etp-colony-lit-up-with-electric-light-after-35-decades-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104337-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 3.5 दशक के बाद बिजली की रोशनी से जगमगाई ईटीपी काॅलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 3.5 दशक के बाद बिजली की रोशनी से जगमगाई ईटीपी काॅलोनी
विज्ञापन
बहेड़ी। तीन दशक के बाद बिजली की रोशनी से केसर मिल से सटी ईटीपी काॅलोनी रोशनी से जगमगा उठी। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने खुशी जताई।
ईटीपी कॉलोनी के लोग लालटेन युग में जीने को मजबूर थे। ऐसा नहीं है कि काॅलोनी के वाशिंदों ने बिजली के लिए कोई प्रयास नहीं किया। स्थानीय प्रशासन से लेकर नेताओं तक से गुहार लगाई, पर करीब डेढ़ दर्जन परिवार वाली इस काॅलोनी के लोगों की कहीं नहीं सुनी गई। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेता राहुल गुप्ता के सामने लोगों ने अपना दर्द बयां किया तो उन्होंने इसके लिए कमर कसी। तत्कालीन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से लेकर हर उचित फोरम पर पैरवी की तो उनकी मेहनत रंग लाई।
एसडीओ अमित गंगवार के प्रयास से अब जाकर ईटीपी काॅलोनी में बिजली पहुंची तो लोगों ने खुशी जताई। बुजुर्ग रामकिशोर ने कहा कि अब जाना कि पंखे की हवा कैसी होती है। संवाद