{"_id":"6a2ef36f759345f0a702d1c2","slug":"etm-hangs-bus-full-ati-books-nine-ticketless-passengers-bareilly-news-c-4-bly1053-905051-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईटीएम हैंग, सवारियां पूरी, एटीआई ने लिख दीं बेटिकट नौ सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईटीएम हैंग, सवारियां पूरी, एटीआई ने लिख दीं बेटिकट नौ सवारियां
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज के सहायक यातायात निरीक्षकों (एटीआई) की मनमानी को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। अब मुख्यालय टीम के एटीआई दिशिल राणा की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। आरोप है कि उन्होंने शाहजहांपुर डिपो की महिला परिचालक पर दबाव बनाया और उसकी बस में नौ सवारियां बिना टिकट लिख दीं।
शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस शनिवार को शाहजहांपुर से बरेली जा रही थी। इस बस पर महिला परिचालक सिमरन शुक्ला थीं। बस को रास्ते में क्षेत्रीय मुख्यालय के एटीआई दिशिल राणा ने चेक किया। बस में एक सवारी बिना टिकट थी, लेकिन एटीआई ने नौ सवारियां बिना टिकट लिख दीं।
महिला परिचालक का कहना है कि ईटीएम मशीन हैंग होने के कारण उन्होंने वेबिल पर सवारियों का ब्याेरा लिखा था। जांच के दौरान एटीआई को भी टिकट वितरण के समान सवारियां मिली, लेकिन उन्होंने खराब ईटीएम के हवाले से नौ यात्री बिना टिकट लिख दिए। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।