{"_id":"5dcefc238ebc3e54c548f492","slug":"epf-nawabganj-news-bly3841548170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज नगर पालिका के खाते से रिकवरी कर किया पीएफ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज नगर पालिका के खाते से रिकवरी कर किया पीएफ का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/बरेली। संविदा कर्मियों के पीएफ का लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे नवाबगंज नगर पालिका के खाते से इपीएफओ के सहायक कमिश्नर ने 21 लाख 65 हजार 161 रुपये की रिकवरी की है। इस धनराशि से संविदा कर्मियों के पीएफ का भुगतान किया गया है।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज में तैनात संविदा कर्मियों ने पीएफ जमा न होने की शिकायत डीएम से लेकर शासन स्तर तक की थी। इस मुद्दे को लेकर संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन भी कर चुके है, लेकिन पालिका प्रशासन उनके पीएफ का भुगतान नहीं कर रही थी। संविदा कर्मियों की शिकायत पर शासन ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर ईपीएफओ के सहायक कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए पालिका के खाते से 21 लाख 65 हजार 161 रुपये रिकवर करते हुए पीएफ का भुगतान करा दिया है। पीएफ का भुगतान संविदा कर्मियों के खातों में पहुंच गया है। संवाद