{"_id":"6642a7dce5235e80f60c0907","slug":"eo-visited-waterlogging-affected-areas-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102076-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईओ ने जलभराव प्रभावित इलाकों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईओ ने जलभराव प्रभावित इलाकों का किया दौरा
विज्ञापन
देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां के जलभराव प्रभावित इलाकों का सोमवार को अधिशासी ने सभासदों के साथ दौरा कर समाधान का भरोसा दिया है। वहीं, मुखर चल रहे चेयरमैन और सभासदों के बीच वार्ता हुई।
पिछले दिनों नगर पंचायत के वार्ड दो, चार और पांच में जलभराव को लेकर परेशानी हुई थी। सोमवार को अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार ने सभी वार्ड सभासदों को साफ-सफाई और अन्य मुद्दों को लेकर वार्ता के लिए नगर पंचायत कार्यालय बुलाया था। वार्ता के बाद सभासदों को आश्वासन देने के साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए।
इधर, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मो. कलीम अन्सारी और सभासदों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही मोर्चेबंदी को लेकर अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता हुई। इस दौरान चेयरमैन ने सभासदों से गिले-शिकवे दूर कर नगर के विकास में सहयोग करने को कहा। सभासदों ने भी अपनी सहमति दी। इस दौरान सभासद अमित कुमार, जीशान, तहसीन बेग, सभासद प्रतिनिधि मोहसिन उद्धीन, जमील खां आदि मौजूद रहे। संवाद