{"_id":"60ef38958ebc3e771a30c3ff","slug":"entry-will-not-be-available-in-examination-centers-without-mask-bareilly-news-bly453054278","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क के बगैर परीक्षा केंद्रों पर नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क के बगैर परीक्षा केंद्रों पर नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा कक्षों को सैनीटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 312 केंद्रों पर आज शुरू होगी मुख्य परीक्षा, 2.81 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़नदस्तों का गठन, परीक्षा केंद्रों पर हुआ सैनिटाइजेशन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी 312 कॉलेजों में बृहस्पतिवार से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के करीब 2.81 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को दिन भर तैयारियों का दौर जारी रहा। कॉलेजों में आंतरिक सुरक्षा और निरीक्षण दल गठित किए गए। कोविड की वजह से इस बार प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हो रही है।
बरेली कॉलेज को पांच और कॉलेजों का भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है लिहाजा जिले में सर्वाधिक परीक्षार्थी बरेली कॉलेज में परीक्षा देंगे। इसके मद्देनजर बुधवार शाम प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए बैरीकेडिंग करने, जांच के लिए महिला और पुरुष शिक्षकों की तैनाती करने, परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी जांच करने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि बगैर मास्क पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी छात्रों को मास्क लगाकर आने की अपील की है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को परीक्षा से करीब आधा घंटे पहले आने को कहा गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग हो सके और लक्षण मिलने पर उनकी अलग कक्ष में परीक्षा की व्यवस्था की जा सके। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली के लिए कक्ष में सफाई होगी ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा में प्रतिबंधित रहेंगे। सभी बैग आदि सामान कक्ष के बाहर ही जमा करा लिया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
असमंजस: एडमिट कार्ड पर अलग परीक्षा तिथि
विभिन्न परीक्षाओं के चलते विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में करीब तीन दिन पहले बदलाव करना पड़ा था। लेकिन, एडमिट कार्ड में तिथि और समय को लेकर बदलाव नहीं हुआ। लिहाजा, पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर गड़बड़ी की जानकारी मिली। बुधवार को कई विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने हाल ही में जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत ही छात्रों को परीक्षा देने को कहा है। साथ ही, सभी कॉलेजों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है।
परीक्षा फार्म जमा करने को भटकते रहे छात्र
विश्वविद्यालय की ओर से क्रमिक तीन बार परीक्षा फार्म जमा करने को लेकर तिथि बढ़ाई गई। बावजूद इसके तमाम परीक्षार्थी फार्म जमा नहीं कर सके और कई परीक्षा शुल्क भी जमा नहीं कर सके। बुधवार को कई छात्रों ने इस पर आपत्ति जताकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, बृहस्पतिवार को भी कई परीक्षार्थी विश्वविद्यालय पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक ने सभी छात्रों से लिखित अनुरोध पत्र जमा कराया है। साथ ही, परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने के लिए विचार करने को कहा है। इस दौरान बरेली समेत शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के कई छात्रों ने कुलपति को संबोधित अनुरोध पत्र परीक्षा नियंत्रक को सौंपा है।
ऑडिटोरियम के सामने शराब की मिलीं बोतलें
बरेली। परीक्षा के संबंध में साफ सफाई के दौरान बरेली कॉलेज ऑडिटोरियम के सामने क रीब दर्जन भर शराब की खाली बोलतें पड़ी मिलीं। चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने मामले में कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया। कॉलेज बंद होने के बाद बाहरी युवकों द्वारा कॉलेज के मैदान में प्रवेश करने की आशंका जताई। चीफ प्रॉक्टर ने सभी कर्मचारियों को निगरानी करने और किसी बाहरी तत्व द्वारा शराब आदि पीने उन्हें पकड़कर जानकारी देने को कहा है। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
नकलविहीन परीक्षा के लिए उड़नदस्तों का गठन, परीक्षा केंद्रों पर हुआ सैनिटाइजेशन बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी 312 कॉलेजों में बृहस्पतिवार से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर के करीब 2.81 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बुधवार को दिन भर तैयारियों का दौर जारी रहा। कॉलेजों में आंतरिक सुरक्षा और निरीक्षण दल गठित किए गए। कोविड की वजह से इस बार प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हो रही है।