{"_id":"59457d724f1c1bc20e8b458b","slug":"entry-trial-ok-now-fill-the-form-with-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश का ट्रायल ओके अब कल से भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश का ट्रायल ओके अब कल से भरें फार्म
बरेली।
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Entry Trial Ok now fill the form with tomorrow
- फोटो : Entry Trial Ok now fill the form with tomorrow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू होने जा रही रुहेलखंड विश्वविद्यालय की केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शनिवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई। ट्रायल के बाद विवि प्रशासन ने एजेंसी को सोमवार से फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। सोमवार से छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। रविवार को इसकी अधिकारिक सूचना और फार्म भरने के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इस बार विवि सभी कॉलेजों के प्रवेश केंद्रीकृत व्यवस्था से करा रहा है। फार्म भरने में कुछ दिक्कतें थी, जिसको एजेंसी ने दुरुस्त किया। इसके बाद फाइनल ट्रायल किया गया, ताकि छात्रों को फार्म भरने में कोई दिक्कत न हो। कुल सचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। फार्म भरने की प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आई। रविवार को फार्म भरने की गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।
चार सदस्यीय कमेटी बनाई
प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों और छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए विवि प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी बना दी है। इनकी देखरेख में प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी। प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, प्रोफेसर एनपी सिंह, अतुल शर्मा प्रोग्रामर और मयंक अग्रवाल प्रधान सहायक परीक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
चार सदस्यीय कमेटी बनाई
प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों और छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए विवि प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी बना दी है। इनकी देखरेख में प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी। प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, प्रोफेसर एनपी सिंह, अतुल शर्मा प्रोग्रामर और मयंक अग्रवाल प्रधान सहायक परीक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन