फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entry of heavy vehicles into the city restricted on Eid-e-Milad-un-Nabi.

Bareilly News: ईद मिलादुन्नबी पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles into the city restricted on Eid-e-Milad-un-Nabi.
बरेली। ईद मिलादुन्नबी और शराफत मियां के उर्स के मद्देनजर मंगलवार शाम छह बजे से बुधवार रात तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रमुख चौराहों, तिराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, ईसाइयों की पुलिया, बियावानी कोठी, ऑफिसर्स मेस तिराहा, सेटेलाइट से शहर की ओर और रामगंगा तिराहे से चौपुला की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, नैनीताल की ओर से आने वाले और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर गुजारा जाएगा। दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की ओर से आने और बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर, बुखारा मोड़ होकर पास किया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज बसों के लिए व्यवस्था
दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी। नैनीताल की ओर से आने वाली बसें डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर होकर सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी। बरेली से बदायूं की ओर जाने-आने वाली बसें बियावानी कोठी, ऑफिसर्स मेस तिराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर इन रूटों पर भी लागू होगा प्रतिबंध
जुलूस के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की ओर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर और मठ की चौकी की ओर, श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी की ओर, बरेली कॉलेज, पटेल चौक और चौपुला चौराहे से नावल्टी की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। भीड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed