{"_id":"67119fd0e5e1c6f91c0016e4","slug":"entrepreneurs-and-businessmen-will-give-the-message-of-harmony-and-goodwill-bareilly-news-c-4-lko1018-503963-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सौहार्द और सद्भावना का संदेश देंगे उद्यमी और व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सौहार्द और सद्भावना का संदेश देंगे उद्यमी और व्यापारी
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला दिवाली कार्निवल का शुभारंभ सौहार्द के प्रतीक सद्भावना पुलाव से करने के लिए शहरवासी उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में उद्यमियों-व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग का संकल्प लिया। उन्होंने शहरवासियों से भी सहभागिता की अपील की है।
अमर उजाला सद्भावना पुलाव का वितरण 26 अक्तूबर को शहर के विभिन्न इलाकों में होगा। यह पुलाव सद्भावना और सौहार्द से लबरेज रहे, इसके लिए शहर के हर घर से एक-एक मुट्ठी चावल जुटाया जाएगा। अमर उजाला का रथ शहर के हर वार्ड, मोहल्ले, गेटबंद कॉलोनियों, स्कूलों, फैक्टरियों और बाजारों में पहुंचेगा। शहरवासियों से अपील है कि वे इस रथ में रखे पात्र में एक-एक मुट्ठी चावल का दान करें। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए उद्यमियों ने फैक्टरियों के कर्मचारियों को एक-एक मुट्ठी चावल का सहयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान के प्रत्येक कर्मचारी समेत पहुंचने वाले ग्राहकों को भी इस अभियान से जुड़ने और मुट्ठी भर चावल दान करने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। साथ ही, औद्योगिक और व्यापारिक सोशल मीडिया ग्रुप पर भी प्रचार-प्रसार करने की बात कही। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव रजत मल्होत्रा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उद्यमी अभिनव कटरू, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील, संयुक्त सचिव निशांत अग्रवाल, उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महामंत्री दीपक द्विवेदी, उपाध्यक्ष विष्णु शुक्ला, सोनू मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वितरण समेत सफाई में भी सहयोग का संकल्प
संवाद के दौरान मौजूद उद्यमियों और व्यापारियों ने चावल का दान करने, उससे निर्मित सद्भावना पुलाव के वितरण में भी हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। शहर के हर घर तक पुलाव पहुंचाने के लिए वे अमर उजाला रथ के साथ अपने स्तर से भी वाहनों की व्यवस्था करेंगे। निर्धारित स्थान पर पहुंचे पुलाव वितरण और खाने के बाद फेंके गए प्लेट आदि की सफाई में भी सहयोग करेंगे।
सृष्टिपूर्ति के शुद्ध मसालों से निर्मित होगा पुलाव
सृष्टिपूर्ति फर्म के सीएमडी डॉ. मनीष शर्मा ने सद्भावना पुलाव निर्मित कराने के लिए अपनी फैक्टरी में तैयार शुद्ध मसालों के सहयोग का संकल्प लिया है। कहा कि प्राकृतिक सर्वश्रेष्ठ मसालों का चयन कर ही वे उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रहे हैं। अमर उजाला सद्भावना पुलाव में सहयोग का मौका मिलने पर आभार जताया।
-- -- --
कार्यक्रम सराहनीय है। उम्मीद है कि इसके माध्यम से शहरवासियों में सौहार्द की भावना विकसित होगी और शहर का भी विकास होगा। - डॉ. महेंद्र सिंह बासू, बासू आई हॉस्पिटल
शहर में दिवाली की शुरुआत अमर उजाला कार्निवल के आकर्षक कार्यक्रमों से होती है। सद्भावना पुलाव लोगों में सौहार्द की भावना विकसित करेगा। - मुकेश गुप्ता, फ्यूचर यूनिवर्सिटी
शहरियों से जुटाए गए चावल से तैयार सद्भावना पुलाव निश्चित ही लोगों में आपसी सौहार्द और एकता का संचार करेगा। सभी से सहयोग की अपील है। - घनश्याम खंडेलवाल, बीएल एग्रो
10 वर्ष पूर्व भी अमर उजाला ने ऐसा आयोजन कर सामाजिक समरसता, सौहार्द का संदेश दिया था। अब एक बार फिर एकजुटता की भावना को बल मिलेगा। - संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक
अमर उजाला ब्यूरो