{"_id":"60e754818ebc3e9fde370be4","slug":"enthusiasm-shown-in-vaccination-more-people-got-the-vaccine-than-the-target-bareilly-news-bly4524192190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में दिखा उत्साह, लक्ष्य से ज्यादा लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में दिखा उत्साह, लक्ष्य से ज्यादा लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय पीएचसी परिसर में लगा टीकाकरण शिविर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे शासन से मिली वैक्सीन की 21500 डोज
विज्ञापन
बरेली। पहली बार जिले में लक्ष्य से भी ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने में कामयाब हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह वैक्सीन की कमी पूरी होने के बाद अफसरों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही टीकाकरण शिविर आयोजित किए। 127 सत्र में अलग-अलग केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग में लक्ष्य के सापेक्ष 122.43 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
मेगा वैक्सीनेशन अभियान संचालित करने के लिए लगातार निर्धारित 50 हजार लक्ष्य के लिए वैक्सीन की डोज शासन से नहीं मिल पा रही है। पिछले दिनों 40 हजार डोज मिलने पर तीन दिन तक छह ब्लॉकों के क्लस्टर में टीकाकरण हुआ। बुधवार को फिर वैक्सीन कम पड़ गई। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह शासन से 21500 डोज मिल गईं। जिसके बाद पहले ही चयनित सभी जगहों पर टीकाकरण शिविर आयोजित हुए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 11 हजार लोगों को टीका लगना था, लेकिन 13467 लोग प्रतिरक्षित हुए। उधर, 45 पार के सात हजार लक्ष्य के सापेक्ष 7553 लोगों को वैक्सीन लगी। कुल 19 हजार का लक्ष्य था पर 21933 लोगों को टीका लगा, जो 115 फीसदी दर्ज हुआ है। उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर आगे टीकाकरण जारी रखने की बात कही है।

समिति ने लगाया टीकाकरण शिविर
विवेकानंद युवा विकास समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को भुता स्थित एक संस्थान में टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 88 ग्रामीणों को प्रतिरक्षित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष और प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी सत्यदेव आर्य ने किया। इस दौरान एएनएम जुगनी शर्मा, शिवानी, एलए अशोक कुमार ने टीकाकरण किया। कार्यक्रम में मोहित शर्मा, विनोद, अजय, आकांक्षा, हरप्रीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन