{"_id":"64fe1f2738801c659100a414","slug":"entered-the-substation-beat-up-the-workers-tore-records-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-603-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सबस्टेशन में घुसकर कर्मियों को पीटा, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सबस्टेशन में घुसकर कर्मियों को पीटा, अभिलेख फाड़े
Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। सबस्टेशन में घुसकर शनिवार रात कुछ लोगों ने कर्मचारियों की लाठी-डंडे से पिटाई की। वहां रखे अभिलेख फाड़ने के साथ तोड़फोड़ भी की गई। अवर अभियंता की तहरीर पर तीन नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
अवर अभियंता ने बताया कि शनिवार की रात नवाबगंज सबस्टेशन पर एसएसओ चंद्रपाल, लाइनमैन गुड्डू के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। सबस्टेशन के सामने रहने वाले वीरेंद्र कुमार देवल, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार देवल अपने साथियों के साथ परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा करने के बाद वह लोग स्टाफ की वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडो से पिटाई की।
अभिलेख फाड़ने के साथ मीटर भी तोड़ दिए। देहात फीडर की बिजली गुल कर दी। आरोपी गेट पर खड़ी कर्मचारियों की बाइक उठाकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों के घर से बाइक बरामद की। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि कर्मचारी सबस्टेशन में बने मंदिर के पास बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर वह झगड़ा करने लगा। मामले में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला लाया गया है।