फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engineer husband under the influence of tantrik wife thrown out of the house after the birth of a daughter

Bareilly News: तांत्रिक के वश में इंजीनियर पति, बेटी पैदा होने के बाद पत्नी को घर से निकाला

Wed, 22 Jan 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

बरेली में इंजीनियर पति पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने तांत्रिक के भड़काने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उससे 20 लाख रुपये की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Engineer husband under the influence of tantrik wife thrown out of the house after the birth of a daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की महिला को उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति और ससुरालवालों ने एक साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति एक तांत्रिक के वश में है, जो परिवार की सारी कमाई अपने कब्जे में कर रहा है। उससे भी दहेज में 20 लाख रुपये मांगे जा रहे थे।

विज्ञापन


जाटवपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हार्टमैन कॉलेज के पास रहने वाले विवेक से आठ मार्च 2019 को हुई थी। विवेक एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बताया कि उनके पिता ने शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि शादी के बाद ही पति विवेक, सास, ससुर, दो जेठ दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कारोबारी हरीश अपहरण कांड: आखिरी सांस तक याद रहेंगे यातना के 96 घंटे, पानी की जगह पिलाई शराब; बक्से में सुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर उसे ताने देते थे कि उनका बेटा बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पर दहेज कम मिला। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर पिटाई करने लगे। महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने कहा कि उन्हें बेटा चाहिए था, फिर वह उसे और परेशान करने लगे।

तांत्रिक भड़काता है, यह पैदा नहीं कर सकती बेटा
महिला ने पुलिस को बताया कि पति के संबंध गोपाल तांत्रिक उर्फ गुरु जी से हैं। तांत्रिक कहता है कि उसके ऊपर मीर बाबा अमरोहा वाले और माता आती हैं। पति कई-कई रात उसी तांत्रिक के यहां रुकते हैं। पति ने अपने अकाउंट से एक बार 12 लाख रुपये तो एक बार आठ लाख रुपये तांत्रिक को दे रखे हैं। 

तांत्रिक उसके पति से कहता है कि तेरी पत्नी बेटा पैदा नहीं कर सकती। पति धमकी देता है कि वह आत्महत्या का वीडियो अपलोड कर उसे व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। आरोप है कि 15 दिसंबर को इन लोगों ने उसे बेटी के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed