फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   engineer dies in road accident who returning from his in-laws house after playing Holi in bareilly

Bareilly News: होली खेलकर ससुराल से लौट रहे बुलेट सवार इंजीनियर की हादसे में मौत, साइकिल सवार घायल

Thu, 09 Mar 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 05:10 PM IST
सार

बरेली जिले में होली पर अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक साइकिल सवार घायल हो गया। पहला हादसा भुता क्षेत्र में हुआ। दूसरी घटना हाफिजगंज क्षेत्र की है।

विज्ञापन
engineer dies in road accident who returning from his in-laws house after playing Holi in bareilly
विजेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में ससुराल से होली खेलकर लौट रहे पूर्व प्रधान के इंजीनियर पुत्र की बुलेट बाइक सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गई। इसके बाद बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली भेज दिया, जहां बाइक सवार की मौत हो गई। घायल साइकिल सवार का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी पूर्व प्रधान अंगन लाल का पुत्र विजेंद्र (उम्र 32 वर्ष) बुधवार को अपनी ससुराल नवाबगंज में होली खेलने गया था। होली खेलकर वहां से वापस आ रहा था। सुंदरी गऊघाट के पास विजेंद्र की बाइक सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में विजेंद्र और साइकिल सवार सकुटिया गांव निवासी रामकिशोर घायल हो गए। 
विज्ञापन


Bareilly: जेल में अशरफ के साथ गुर्गे बनाते थे अफसरों और गवाहों की हत्या का प्लान, जांच में खुलेंगे कई और राज
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली भेज दिया, जहां विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता पूर्व प्रधान अंगन लाल ने बताया कि उनका पुत्र पुणे की एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर था। वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। उसकी शादी डेढ़ माह पूर्व हुई थी। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अर्चना गंगवार रो-रोकर बेसुध हो गई। 

भुता में भी हुआ हादसा 

बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता के पास कुंवर बैंकट हॉल के सामने ग्राम प्रधान भुता और गांववालों के साथ मंगलवार रात करीब 12:00 बजे पेड़ कटवा रहे थे। अचानक कटा पेड़ सड़क से गुजर रहे बाइक सवारों पर गिर गया, जिससे गांव नवदिया निवासी पपेंद्र उर्फ पंकज (30 वर्ष) की मौत हो गई। उसका भाई सिद्धार्थ घायल हो गया। दोनों भाई बरेली मॉल से ड्यूटी करके अपने घर जा रहे थे। 

मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान भुता की लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगाते हुए भुता में होली के समीप शव को रखकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के समझाने पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने के आश्वासन के बाद जाम खुला। परिजनों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed