फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment was removed on the second day also, challan will be issued to those who don't agree

Bareilly News: दूसरे दिन भी हटवाया कब्जा, नहीं मानने वालों का कटेगा चालान

Fri, 02 Aug 2024 06:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment was removed on the second day also, challan will be issued to those who don't agree
फरीदपुर। नगर पालिका की टीम ने दूसरे दिन भी कस्बे में कई स्थानों पर अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में खौफ नहीं दिखा। क्योंकि नगर पालिका की टीम के जाते ही इन लोगों ने सड़क के किनारों पर कब्जा कर लिया। हालांकि इससे निपटने के लिए टीम ने अब दोबारा चालान काटने की तैयारी की है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका की टीम ने थाने गेट से बीसलपुर मोड़ तक मेन रोड पर दोनों तरफ फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस व जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और बलपूर्वक अतिक्रमण को हटा दिया और सामान जब्त कर लिया। स्थायी रूप से कब्जा करने वालों के चालान काट कर चेतावनी दी गई थी। बृहस्पतिवार को भी अभियान के दौरान कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया है कि यह अभियान जारी रहेगा, जो दुकानदार दोबारा आतिक्रमण करते हुए पाए जाएंगे। उनके चालान काटे जाएंगे अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed