फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Mayor said encroachment outside my camp office what will happen to the city

Bareilly News: मेयर उमेश गौतम बोले- मेरे ही कैंप कार्यालय के बाहर अतिक्रमण, शहर का हाल क्या होगा

Sat, 18 Oct 2025 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Oct 2025 02:56 AM IST
सार

बरेली में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शुक्रवार को अतिक्रमण और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे किए जाने के मामले प्रमुखता से उठाए गए। कई अहम फैसले भी हुए।

विज्ञापन
Bareilly Mayor said encroachment outside my camp office what will happen to the city
नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेयर व सदस्यगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शुक्रवार को सदस्यों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव और नगर निगम की भू-संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर अफसरों को घेरा तो मेयर की व्यथा भी फूट पड़ी। कहा कि मेरे कैंप कार्यालय के बराबर में ही खोखा रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। बाकी शहर का क्या हाल होगा इसे आप खुद समझ सकते हैं। 

विज्ञापन


बैठक में अफसरों को अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में छुट्टा पशुओं से हो रही दिक्कतों के साथ कुत्ते और बंदरों को जोनवार पकड़ने में देरी का उल्लेख करते हुए पार्षदों ने अधिकारियों से जवाब मांगा। करीब 45 मिनट चली बैठक में सबसे पहले 28 अप्रैल की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


पार्षद रंजीत वाल्मीकि ने कहा कि स्वालेनगर में वाल्मीकि बस्ती के पीछे और किला छावनी के निकट गाटा संख्या 83 पर अवैध कब्जा हो रहा है। यहां पैमाइश कराकर नगर निगम का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की टीम निरीक्षण कर सात दिनों में रिपोर्ट देगी। पार्षद मुकेश सिंघल ने कहा कि कुत्ते और बंदर जोनवार पकड़े जाने थे। अभी इसके अनुरूप काम शुरू नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि मार्च 2026 तक 10  हजार बंदर पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दंपती के बाद बेटे की भी मौत... शिकायत का समाधान नहीं 
पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने कर निर्धारण अधिकारी जोन तीन के जोनल अधिकारी राजवीर सिंह को घेरा। अपने वार्ड की भगवान देवी का उदाहरण देकर कहा कि इनके नाम पर जमा किए गए टैक्स को हमेशा भगवान जौहरी के नाम पर दर्ज किया गया। भगवान देवी और उनके पति मोहनदास अपने जीवनकाल में लगातार प्रार्थनापत्र देते रहे पर सुधार नहीं हुआ। उनकी मृत्यु के बाद बेटे ने पैरवी की पर कुछ नहीं हुआ। 

डेढ़ साल पहले बेटे की भी मौत हो गई है। अब पुत्रवधू ज्योति और प्रपौत्र संजीव पंजाबी दौड़ रहे हैं। शिकायत का समाधान तो दूर, सही व्यवहार भी नहीं किया जा रहा है। राजवीर सिंह और लिपिक कपिल कुमार ने उनके बेटे के साथ बातचीत में क्या लहजा रखा है। इसकी गवाही ऑडियो रिकॉर्डिंग दे रही है। महापौर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। 

ये प्रस्ताव नहीं हो पाए पारित
नगर निगम परिसर के पश्चिम की ओर दुकान संख्या चार और 16 के बराबर वाली थोड़ी सी जगह आवंटित करके राजस्व जुटाने के लिए दो प्रस्ताव रखे गए। दोनों प्रस्ताव कार्यकारिणी ने खारिज कर दिए। एलन क्लब सब्जी मंडी में पीछे की ओर स्वच्छ शौचालय बनाने के प्रस्ताव को आसपास पहले से शौचालय होेने की बात कहकर निरस्त किया गया। 

मृतक आश्रित में मनीष की नियमों के विपरीत अनुकंपा नियुक्ति करने और फिर निरस्त करने के मामले का उल्लेख करते हुए उप सभापति नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे नौ और प्रकरण हैं, उन्हें भी नियुक्ति दी जाए। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव खारिज किया। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश के क्रम में मनीष सेवारत है। महापौर ने कहा कि कोर्ट में पैरवी करें और नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्त कर्मचारी के मामले में निर्णय होना चाहिए। 

सिविल लाइंस में खाली जमीन पर पार्किंग, शास्त्री मार्केट टूटकर बनेगा
बरेली। सिविल लाइंस में खाली पड़ी अपनी जमीन पर नगर निगम पार्किंग बनाएगा। खस्ताहाल शास्त्री मार्केट को तोड़कर उसके स्थान पर नई मार्केट बनाई जाएगी। परसाखेड़ा की निर्माणाधीन नंदी गोशाला का निर्माण दिसंबर तक पूरा होगा। दिवाली के बाद नगर निगम के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर आकलन करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में ये सभी निर्णय लिए गए। दिवाली से पहले प्रत्येक वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइटें लगवाने पर भी सहमति बनी। कलक्ट्रेट के निकट रजिस्ट्री दफ्तर के आसपास पार्किंग न होने से जाम की स्थिति रहती है। 

पार्षद सतीश कातिब ने कहा कि राइफल क्लब के पास नगर निगम की जमीन है। यहां पार्किंग बनाई जाए। शास्त्री मार्केट के नए निर्माण के बाद पहले से काबिज दुकानदारों को प्राथमिकता मिलेगी। नया मार्केट कैसा बने? इसे लेकर दुकानदारों से नगर निगम संवाद करेगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि मौके पर टीम भेजकर आकलन कराएंगे। बैठक में उप सभापति नरेंद्र सिंह, पार्षद अंजुल, रितिका किशोर, संतोष कश्यप, हरीशंकर, पूनम, मुकेश सिंघल, मोहम्मद गुलबशर, हर्ष कुमारी आदि ने भाग लिया। 

ये फैसले भी हुए
  • सात करोड़ रुपये लागत की 39 सड़कों के निर्माण को कार्यकारिणी ने अनुमोदन दिया। अब बोर्ड में मंजूरी होगी।
  • वार्ड संख्या 29, 80, 71, 42 और 44 की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी जाएगी। यहां के कर्मचारी अन्य वार्डों में समायोजित होंगे। 
  • दिसंबर 2026 तक सभी सड़कें पक्की होंगी।
  • कार्यकारिणी की बैठक हर महीने होगी। बोर्ड की बैठक हर दो महीने में होगी।
  • शेल्टर होम इसी महीने तैयार होगा।
  • बरेली कॉलेज से श्यामगंज वाली सड़क के दोनों ओर पटरी ठीक होगी। 
  • रहपुरा चौधरी को मिनी बाइपास से जोड़ने के लिए छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण होगा।

अवैध कब्जे और खाली पड़ी सरकारी और नगर निगम की जमीनों को चिह्नित किया जाएगा। दिसंबर 2026 तक एक भी सड़क टूटी हुई नहीं दिखेगी। दिवाली पर शहर को जगमग करेंगे। - उमेश गौतम, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed