फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment on the land of Aril river, the work of reviving it is limited to papers.

Bareilly News: अरिल नदी के जमीन पर अतिक्रमण, पुनर्जीवित करने का कार्य कागजों तक सिमटा

Fri, 02 Jan 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the land of Aril river, the work of reviving it is limited to papers.
सिरौली। 'एक नदी एक झील योजना' के तहत अरिल नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। नतीजतन, इसका कार्य अब कागजों तक सिमटकर रह गया है। इससे नदी की जमीन पर कब्जे हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर संभल, रामपुर जिलों में इस नदी पर हो रहे कार्यों में तेजी आ गई है। लेकिन, सिरौली से अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे सिरौली पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अरिल नदी संभल से रामपुर जिले में होकर सिरौली आती है। यहां गांव नबाबपुरा समेत करीब 36 गांवों से होते हुए गुजरती है, जो कि चौबारी जाकर रामगंगा नदी में मिलती है। इस नदी से हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकती है। लेकिन, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इसका आज तक उद्धार नहीं हो पाया। पिछली योगी सरकार में आंवला विधायक धर्मपाल सिंह सिंचाई विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। तब उन्होंने नदी के उद्धार का संकल्प लिया। प्रशासन ने कब्जे हटाने के लिए पैमाइश शुरू की। काम आगे बढ़ता तब तक मंत्री का पद ही चला गया। उसके बाद से यह कार्य अटक गया।
विज्ञापन

अब इस वर्ष सीएम ने आदेश दिया था कि प्रदेश की विलुप्त नदियों और झीलों को पुनर्जीवित किया जाए। इस अरिल नदी पर संभल, रामपुर जिलों में अतिक्रमण हटाने और खुदाई का कार्य काफी दिनों पहली तेजी से शुरू हो गए। लेकिन, बरेली की सीमा में यह कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पूर्व लिलौर झील के निरीक्षण को आए डीएम अविनाश कुमार से नदी के पुनर्जीवित होने के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि लिलौर झील के सौंदर्यीकरण के बाद अरिल नदी के पुनर्जीवित कराने का काम कराएंगे। संवाद
-----
अगर वहां पर कब्जा है तो अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अरिल नदी काे पुनर्जीवित किया जाएगा।
बृजेश कुमार, तहसीलदार, आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed