{"_id":"678429122707c06be900e452","slug":"encroachment-on-both-sides-of-the-road-at-shishgarh-bus-stand-bareilly-news-c-4-1-bly1039-560206-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शीशगढ़ बस अड्डे पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शीशगढ़ बस अड्डे पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण
विज्ञापन
नाले के ऊपर डाला टिनशेड। संवाद
मीरगंज। सरकार अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है। वहीं, शीशगढ़ कस्बे के बरेली बस अड्डे पर फल की दुकान के पीछे नाले पर लोगों ने पक्का टिन शेड डाल कब्जा कर रखा है। इसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई है।
कस्बे के बरेली बस स्टैंड पर सड़क के दोनों ओर भारी मात्रा में अतिक्रमण है। यहां दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने सरकारी नाले के ऊपर पक्का टिन शेड भी बना दिया है। लोग बताते हैं कि यह टिन शेड एक पूर्व सभासद ने बनवाया। कस्बे में अतिक्रमण होने की वजह से लोगों को लंबे समय से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण आए दिन बाइक सवार लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। कुछ लोग इसका विरोध करते हैं तो अतिक्रमणकारी लड़ाई के लिए आमादा हो जाते हैं। नगर पंचायत भी अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
--
उन्हें अतिक्रमण की शिकायत मिली है। दो दिन छुट्टी की वजह से जांच नहीं की जा सकी थी। सोमवार को शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- दुर्गेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, शीशगढ़
संवाद