फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment in Yakubpur, revenue team did not take action

Bareilly News: याकूबपुर में अतिक्रमण, राजस्व टीम ने नहीं की कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2024 06:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in Yakubpur, revenue team did not take action
नवाबगंज। नगर पालिका परिषद में शामिल याकूबपुर बिथरी रोड फिलहाल अतिक्रमण की चपेट में है। राजस्व विभाग की टीम पहुंचकर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। एक युवक ने इस मामले की शिकायत डीएम से लेकर तहसील के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

नगर की बस्ती याकूबपुर के वार्ड संख्या-24 के रहने वाले धर्मपाल ने डीएम और डीएम से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नगर के बाइपास मार्ग रोड पर जयगुरुदेव गेट से बीजामऊ रोड पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। लोगों को होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए तत्काल ही इसे हटवाया जाएं, जबकि इससे पूर्व तहसील दिवस में महिला रजनी पत्नी संजीव ठाकुर ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व निरीक्षक धर्मपाल सिंह टीम के साथ अतिक्रमण हटवाने गए थे। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा इसका विरोध किया और इसकी जानकारी विधायक डॉ. एमपी आर्य को दी, जिस पर उन्होंने एसडीएम और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति नीरेंद्र सिंह राठौर से बात की तो उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। फिर, राजस्व टीम अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर बैरंग लौट आई। शिकायतकर्ता ने सांठगांठ का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed