फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment hinders the second phase of the CM Grid Scheme, work has not started.

Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में अतिक्रमण की बाधा, काम शुरू नहीं हुआ

Fri, 17 Oct 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Encroachment hinders the second phase of the CM Grid Scheme, work has not started.
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में अतिक्रमण की बाधा है। टेंडर और कार्यादेश जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। शासन ने इसका संज्ञान लिया है। अगर अतिक्रमण हटने के बाद का काम को शुरू करने देरी की जाती है तो फर्म पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के दूसरे चरण में कोहाड़ापीर से सूद धर्मकांटा और कुदेशिया फाटक वाली सड़क का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण होना है। फुटपाथ बनने हैं। पाइप डालकर केबल भूमिगत किए जाने हैं। कार्यादेश जारी होने के बाद भी काम नजर नहीं आ रहा है। सितंबर में काम की शुरूआत होनी थी, लेकिन अक्तूबर में भी काम शुरू नहीं हो पाया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि त्योहार के बाद अतिक्रमण हटेगा। काम रफ्तार पकड़ेगा। अगर देरी होती है तो संबंधित फर्म पर कार्रवाई होगी। नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतुष्टिपूर्ण न हुआ तो जुर्माना लगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed