{"_id":"5a7602bf4f1c1bb1208b717d","slug":"encroachment-drive-takes-place-amidst-protest-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच कुमार सिनेमा से सराय खाम रोड पर हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच कुमार सिनेमा से सराय खाम रोड पर हटा अतिक्रमण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
encroachment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार टॉकीज के पास पहुंची नगर निगम की टीम को अतिक्रमणकारी दुकानदारों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। अपनी दुकानों के बाहर दुकानदारों ने कई फिट पक्के और टीनशेड डालकर दुकानें बना लीं थी। दुकानदारों के विरोध के बीच अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने सभी अवैध निर्माण और दुकानें धराशायी कर दीं। कुमार सिनेमा से सराय खाम तक बने अवैध निर्माणों से आवागमन कई वर्षों से बाधित था। कार्रवाई के दौरान 31 दुकानों पक्के और अस्थाई अतिक्रमण को तोड़ा गया।
शनिवार दोपहर पहुंची नगर निगम की टीम ने कुमार सिनेमा से सराय खाम, आजमनगर की ओर अतिक्रमण हटाने की मुहिम जैसी की शुरू की कि कब्जेदार शोर शराबा करने लगे। मौके पर मौजूद पीएससी बल के आगे उनकी मनमानी नहीं चली और जेसीबी ने अवैध दुकानें गिराना शुरू कर दी। इस सड़क पर दोनों ओर बड़े और पक्के निर्माण तत्कालीन अधिकारियों से मिलीभगत कराए गए थे। कई दुकानदारों ने सड़क पर अंडरग्राउंड गोदाम तक बना लिए थे। स्थिति ये हो गई कि पशुपालन विभाग की बाउंड्री भी घेर ली थी। इससे पशुपालकों को वहां तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसी रोड पर दुकानदारों ने नगर निगम का शौचालय तोड़ कर कब्जा कर रखा है। सराय खाम डालवघर के चले अतिक्रमण विरोधी अभियान को देखने के लिए छतों पर तमाशा करने वालों की तांता लगा रहा। डलावघर के पास मांस की अवैध दुकान और होटल चल रहे थे, जिन्हें तोड़ दिया गया सराय खाम में मदरसा के पास भी नाले के ऊपर पांच दुकानें बनीं थी। इन्हें हटाने के लिए दुकानदारों को दो दिन का वक्त दिया गया है। कुतुबखाने की पंजाबी मार्केट में बनीं तीन दुकानों के अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया।
दुकानदार पर दो हजार का जुर्माना
इंदिरा मार्केट के पास एक दुकानदार ने सड़क घेर कर सामान रख लिया था। नगर निगम की टीम ने इसे जब्त कर लिया। इस सामान को छुड़ाने के लिए व्यापारी नेता दर्शनलाल भाटिया आदि मेयर उमेश गौतम से मिलने पहुंचे। मेयर ने सड़क से जब्त किए गए सामान को रिलीज करने के लिए व्यापारी पर 10 हजार का जुर्माना लगा दिया। व्यापारी के गिड़गिड़ाने पर जब मेयर ने पूछा कि कितना दंड भर सकते हो। अतिक्रमणकर्ता ने दो हजार रुपये देने की हामी भरी और इसे जमा कर सामान छुड़वाया।