{"_id":"68829ff03da224a14a0cff50","slug":"encroachment-continues-to-obstruct-drainage-15-lakh-people-affected-bareilly-news-c-4-bly1015-689265-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलनिकासी में अतिक्रमण की बाधा बरकरार, डेढ़ लाख लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलनिकासी में अतिक्रमण की बाधा बरकरार, डेढ़ लाख लोग प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत रोड पर आरपी एनक्लेव कॉलोनी के निकट जलनिकासी में अतिक्रमण की बाधा बरकरार है। यहां 10 साल से नाला बंद है। नगर निगम के दावे के बाद भी यहां अतिक्रमण नहीं हटा है। इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। जलभराव रोकने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पंपसेट लगाकर पानी एक नाले से दूसरे नाले में पहुंचाया।
इस दौरान लोगों ने सवाल भी उठाया कि यदि बीच का अवैध कब्जा हटाकर दोनों नाले जोड़ दिए जाएं तो यह समस्या स्वत: खत्म हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों नालों को जोड़ने के लिए करीब पांच मीटर हिस्से का अतिक्रमण हटाया जाना है। अवैध कब्जे की नगर निगम तक शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा।
पार्षद पूनम राठौर का कहना है कि पांच मीटर हिस्से में अतिक्रमण न हटने की वजह से आरपी एनक्लेव के दोनों फेज में रहने वाले करीब डेढ़ लाख लोग मुसीबत झेल रहे हैं। पुलिया की सफाई का भी कोई फायदा तब तक नहीं मिलेगा जब तक नाले जोड़े नहीं जाते हैं। ब्यूरो