फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachment

पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटवाया

Sun, 22 Sep 2019 06:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
कलान। नगर की पुरानी टंकी के सामने शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से धराशाई करवा दिया। विभागीय अफसरों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर बिल्डिंग बनाई जा रही थी शिकायत मिलने पर पहले नोटिस दिया गया। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग के बीच गोल से 66 फीट की दूरी तक लोक निर्माण अधिनियम के तहत जमीन खाली करवा ली गई है। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य कराया गया था वह जमीन लोक निर्माण विभाग की है। विभाग की ओर से करीब एक माह पहले नोटिस भी दिया जा चुका है फिर भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया। इसी कारण शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों मौजूदगी में अतिक्रमण हटवा दिया गया। उधर, निर्माणाधीन बिल्डिंग के स्वामी अजय गुप्ता ने बताया कि बिल्डिंग की जमीन उनकी माता माया देवी के नाम पर है वह अपनी जमीन पर निर्माण करवा थे जिसकी शिकायत कस्बे के ही जिस व्यक्ति ने की। वह और उसके भाईयों ने भी पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण किया है जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों को करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता चंद्रपाल ने बताया शिकायतकर्ताओं की बिल्डिंगों पर पहले ही लाल निशान लगाकर नोटिस दिए गए हैं उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर उनका भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक अनंतराम राव, पीडब्ल्यूडी अमीन प्रशांत सागर के साथ प्रशासनिक कर्मचारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed