फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encounter in Izzatnagar criminal injured in police action

यूपी में मुठभेड़: पुलिस की कार्रवाई में बदमाश घायल, एक पुलिसकर्मी जख्मी; देखें एनकाउंटर का लाइव वीडियो

Fri, 02 Jan 2026 05:01 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, इज्जतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, इज्जतनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 05:01 PM IST
सार

घायल अभियुक्त की पहचान फैजान पुत्र हसनैन (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 270 रुपये नकद और एक स्कूटी बरामद की गई।

विज्ञापन
Encounter in Izzatnagar criminal injured in police action
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में फैजान घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली स्थित थाना इज्जतनगर पुलिस की शुक्रवार सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक शातिर अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है। मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। 

विज्ञापन

एनकाउंटर में हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना घायल
पुलिस के अनुसार दो जनवरी 2026 को सुबह करीब पौने आठ बजे थाना इज्जतनगर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश में ग्राम मुड़िया अहमदनगर से सैदपुर चुन्नीलाल मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सैदपुर बाग पुलिस बूथ से करीब सौ मीटर पहले एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। आगे जाकर स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति गिर पड़े। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना घायल हो गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा और 270 रुपये बरामद
घायल अभियुक्त की पहचान फैजान पुत्र हसनैन (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला कस्सावान, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 270 रुपये नकद और एक स्कूटी बरामद की गई। फरार आरोपी का नाम आसिफ पुत्र अली मोहम्मद, निवासी पीर बहोड़, थाना इज्जतनगर बताया गया है। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज किया है। घायल पुलिसकर्मी और घायल अभियुक्त दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

पांच मुकदमे हैं दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्त फैजान के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं फरार अभियुक्त आसिफ का भी गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है। घायल हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed