फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encirclement of officers and employees of Water Department in Bankhana

Bareilly News: बानखाना में जलकल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का घेराव

Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Encirclement of officers and employees of Water Department in Bankhana
बरेली। जलापूर्ति ठप होने से परेशान बानखाना मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को जलकल विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों का घेराव कर लिया। जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने ताली-थाली बजाकर मटका फोड़ प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बानखाना में बीते पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे संबंधित समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को जलकल विभाग के सुपरवाइजर शमशाद श्रमिकों के साथ वहां पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र के लोग खाली बाल्टियां आदि लेकर मौके पर जुट गए। टीम का घेराव कर जलकल विभाग व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय पार्षद शमीम अहमद ने लोगों को समझाकर शांत कराया, तब जाकर काम शुरू हो सका। सूचना पर जलकल के महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, एई ईश्वर सिंह व जेई अजीत भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विभाग लगातार गड्ढे कर रहा है पर जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि जलापूर्ति की समस्या को लेकर अधिकारियोें से लगातार बातचीत की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। जलकल विभाग ने नलकूप तो लगा दिया है, लेकिन सप्लाई नहीं मिल रही है। हमारे यहां लगे नलकूप से दूसरे वार्ड में पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed