फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employment fair on 9th for the recruitment of contract drivers

Bareilly News: संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला नौ को

Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on 9th for the recruitment of contract drivers
परिक्षेत्र के चार डिपो में 410 संविदा चालकों की होगी भर्ती
विज्ञापन

बरेली। रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए नौ अप्रैल को सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो में संविदा पर 410 चालकों की भर्ती होनी है।
रोडवेज में संविदा चालक पद के के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। भर्ती के समय आवेदक की उम्र 23 साल छह माह और न्यूनतम लंबाई पांच फुट, तीन इंच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि जो ड्राइविंग लाइसेंस पर अंकित हो, वही शैक्षिक प्रमाणपत्रों व आधार कार्ड पर अंकित होनी चाहिए। भर्ती की तिथि से कम से कम दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित व फोटो क्षेत्रीय कार्यशाला सेवा प्रबंधक कार्यालय निकट सेटेलाइट बस अड्डा में आठ अप्रैल तक जमा करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed