फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees of the Electricity Corporation took out a bike rally in protest against privatization

Bareilly News: निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Employees of the Electricity Corporation took out a bike rally in protest against privatization
बरेली। निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के 500 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। साथ ही शक्ति भवन मुख्यालय पर भी सात दिन का जोनवार अनशन शुरू किया। इसमें बरेली जोन सात मई को लखनऊ पहुंचेगा।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय से बृहस्पतिवार को बाइक रैली आयोजित की गई। यह रैली श्यामगंज पुल होते हुए धर्मकांटे से कुतुबखाना पुल, कोतवाली, चौकी चौराहा होकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर संपन्न हुई। राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि शुक्रवार से विरोध का दूसरा चरण शुरू हो गया है। प्रदेशभर में निजीकरण का 157 दिनों से विरोध चल रहा है, लेकिन कोई वार्ता को तैयार नहीं है। दूसरे चरण में जोनवार शुरू हुए अनशन में सात मई को बरेली, बदायूं, बहराइच, अयोध्या समेत अन्य जिलों के कार्मिक अनशन पर पहुंचेंगे। बरेली से 50 कामिक छह मई को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed