फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Employees are not , how the work will

कर्मचारी हैं नहीं, कैसे होंगे काम

Tue, 02 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। टैक्स वसूली, विज्ञापन, किराया वसूली, अतिक्रमण से लेकर सीवर, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी काम काज प्रभावित हैं। दो अपर नगर आयुक्त, एक उप नगर आयुक्त, दो सहायक नगर आयुक्त, दो अधिशासी अभियंताओं के अलावा 14 पद राजस्व निरीक्षक के रिक्त हो चुके हैं। हाल ही में दो इंजीनियरों समेत पांच कर्मचारी रिटायर होने से निर्माण और कर वसूली के काम पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह का डेढ़ साल पहले सहारनपुर तबादला हो गया था। तब सेये चार्ज उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह सिंह देख रहे हैं। उप और सहायक नगर आयुक्त के पद लंबे समय से रिक्त हैं। सहायक नगर आयुक्त विकास सेन का भी चंदौसी नगर पालिका में ईओ के पद तबादला हो चुका है। एक्सईएन सतीश कुमार चीफ इंजीनियर पद पर प्रमोशन होने के बाद ट्रांसफर होकर इलाहाबाद जा चुके हैं। उनके स्थान पर मुरादाबाद से सूरजपाल की तैनाती भी चीफ इंजीनियर पद पर ही हुई है। एक्सईएन के दोनों पद फिलहाल रिक्त हैं। एई गयूर अहमद को शासन ने प्रभारी एक्सईएन बना रखा है। 30 जुलाई को एई अजय कुमार वर्मा और जेई आसिफ अली रिटायर हो गए। किसी भी पद पर नई तैनाती नहीं हुई। राजस्व निरीक्षकों के 14 पद रिक्त हैं। दो राजस्व निरीक्षक आदित्य सक्सेना और समीउद्दीन पिछले माह रिटायर हो चुके हैं। ग्रेड वन में लिपिक पद पर 58 पद हैं जिनमें कोई खाली नहीं है लेकिन ग्रेड टू में लिपिक संवर्ग के 32 पदों के सापेक्ष 18 ही कार्यरत हैं। आठ लाख की आबादी में 48 सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी थे। जब आबादी बढ़कर 11 लाख हो चुकी है तो सफाई कर्मचारियों की संख्या दो हजार से भी कम रह गई है। स्टाफ की कमी से राजस्व वसूली, अतिक्रमण, विज्ञापन, किराया, नगर निगम की संपत्तियों पर रखरखाव समेत सीवर, पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी काम सफर कर रहे हैं।  
विज्ञापन


कोट
स्टाफ की भारी कमी है। लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। शासन को हाल ही में रिक्त पदों का ब्योरा भेजा जा चुका है। ये भर्ती शासन स्तर से ही होनी है। तब तक हमें मौजूद स्टाफ से ही काम चलाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed