फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emphasis will be on increasing scientific outlook through Olympiad

Bareilly News: ओलंपियाड के जरिये वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने पर रहेगा जोर

Thu, 16 Nov 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on increasing scientific outlook through Olympiad
बरेली। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार को होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन में जीव विज्ञान ओलंपियाड एक्सपोजर ट्रेनिंग प्रदान की गई है। इसमें देशभर से 41 शिक्षकों को चुना गया था। ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओलंपियाड के बारे में जागरूक करना, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और ओलंपियाड के प्रति संशय को खत्म करना रहा।
विज्ञापन

पांच दिनों के शिविर में कम संसाधनों में भी बेहतर प्रयोग करने संबंधी ट्रेनिंग दी गई। डॉ. गौरव ने बताया कि रसायन विज्ञान और एस्ट्रोनॉमी का कैंप पूरा होने के बाद सेंटर से निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद वह शहर के स्कूलों में जाकर ओलंपियाड में प्रतिभाग करने व विद्यार्थियों के प्रदर्शन को और बेहतर करने के बारे में बताएंगे। सेंटर की ओर से उन्हें एसोसिएशन ऑफ बायोलॉजी टीचर्स का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


डॉ. गौरव ने बताया कि ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों और गणितीय प्रतिभाओं की पहचान करना है। स्कूल स्तर के छात्र (मुख्य रूप से उच्चतर माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक) आवेदन करने के लिए पात्र हैं। प्रश्न पत्र काफी हद तक 12वीं कक्षा के सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। इसके पहले चरण यानी राष्ट्रीय मानक परीक्षाओं के लिए प्रति विषय केवल 200 रुपये की प्रारंभिक पंजीकरण फीस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed