{"_id":"66a1a940aaaf98ff6108a329","slug":"emphasis-on-safety-and-security-railway-tracks-will-be-equipped-with-indigenous-armor-bareilly-news-c-4-bly1015-445928-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुरक्षा-संरक्षा पर जोर, स्वदेशी कवच से लैस होंगे रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुरक्षा-संरक्षा पर जोर, स्वदेशी कवच से लैस होंगे रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय बजट के एक दिन बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर बीते 10 साल के काम गिनाए। अगले पांच साल के रोडमैप के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रेल ट्रैक स्वदेशी तकनीक से निर्मित कवच से लैस किए जाएंगे। सुरक्षा-संरक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा। बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी, लालकुआं होते हुए नई ट्रेनों के अलावा वंदे भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संचालन की बात भी कही।
रेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने रेलवे को 2.60 लाख करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया है। चालू वित्तीय वर्ष में 2,500 जनरल कोच के उत्पादन का लक्ष्य है। छोटी दूरी के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी वर्ष में ही लंबी दूरी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यूपी और उत्तराखंड के 157 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। ज्यादातर स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में गोरखपुर से पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर, दिल्ली से उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी, मुरादाबाद के डीआरएम आरके सिंह और इज्जतनगर की डीआरएम रेखा यादव जुड़ी रहीं।
मंत्रियों और सांसदों के प्रस्तावों का जिक्र तक नहीं
रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रेल मंत्री ने बरेली, बदायूं, आंवला, मुरादाबाद, मथुरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अल्मोड़ा के सांसदों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों का जिक्र तक नहीं किया। हालांकि, उन्होंने नई ट्रेनों के संचालन के साथ ट्रेनों में अनारक्षित कोच बढ़ाने व यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की बात कही। संवाद