फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eleven year old girl hanged herself in sports at budaun

बदायूं: खेल-खेल में गई बच्ची की जान, गले में कसा दुपट्टे का फंदा

Wed, 05 Dec 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 05 Dec 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Eleven year old girl hanged herself in sports at budaun
प्रतीकात्मक तस्वीर
बदायूं के बिनावर में खेल-खेल में एक बच्ची की जान चली गई। तहेरी बहन के साथ खेल रही 11 वर्षीय बच्ची के गले में दुपट्टे का फंदा कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार का कोई बड़ा सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इस हादसे का पता लगने पर परिजन और आसपास वाले सन्न रह गए।  
विज्ञापन


यह मामला बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुझियाना का है। यहां के उदयराज उर्फ बंटी की 11 वर्षीय बेटी मधु सोमवार शाम करीब पांच बजे अपनी तहेरी बहन पांच वर्षीय दामिनी के साथ खेल रही थी। 
विज्ञापन


उस समय उदयराज गांव में लगी साप्ताहिक बाजार में साग-सब्जी खरीदने गया था। बालिका की मां मंजीता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। मधु दो बहनें और दो भाई हैं। जिनमें एक भाई और बहन ननिहाल में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ रहने वाला भाई भी उस समय घर पर नहीं था। साथ खेल रही दामिनी ने बताया कि मधु ने चारपाई पर चढ़कर एक सिरा बीम से और दूसरा गले में बांध लिया। बताने लगी फिल्मों में भी ऐसे ही करते हैं। 

तभी उसका पैर फिसल गया और गले में फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। दामिनी ने उसे बचाने का प्रयास किया, जब वह कुछ नहीं कर सकी तो बाहर चली गई और दूसरे बच्चों के साथ खेल में लग गई। 

इधर, घर लौटे उदयराज ने बच्ची को फंदे पर लटके देखा तो वह दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। इधर, मधु के नाना सुरेश ने उदयराज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed