{"_id":"6a08c6840d83b1f34d0e81fe","slug":"eleven-heaven-and-hirman-eleven-registered-impressive-victories-bareilly-news-c-4-bly1053-885537-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इलेवन हेवन और हिरमान इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इलेवन हेवन और हिरमान इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत
Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खलीफा क्रिकेट एकेडमी की ओर से खुसरो डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में इलेवन हेवन और हिरमान इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी इंडस्ट्री ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए आदेश पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मुन्ना ने 26 और दिव्यांश चंदना ने 20 रनों का योगदान दिया। इलेवन हेवन की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अदनान ने दो विकेट चटकाए।
जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन हेवन की शुरुआत बेहद ठोस रही। सलामी बल्लेबाज अरहम ने महज 23 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद फैजान खान ने मैदान के चारों ओर ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए 28 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अंत में फैसल ने भी 17 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए और टीम को 19वें ओवर में ही जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। बालाजी इंडस्ट्री के गेंदबाज इलेवन हेवन के बल्लेबाजों के इस आक्रामक खेल के आगे बेबस नजर आए और लक्ष्य का बचाव करने में पूरी तरह नाकाम रहे। शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए फैजान खान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में हिरमान इलेवन ने केई क्लब को चार विकेट से पराजित किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केई क्लब की टीम ने अखिलेश के 58 रन और विकास के 41 रनों की बदौलत सम्मानजनक 181 रनों का स्कोर खड़ा किया। हिरमान इलेवन की ओर से शाकिर ने किफायती गेंदबाजी पेश करते हुए अपने चार ओवर के कोटे में मात्र आठ रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हिरमान इलेवन की टीम ने 18वें ओवर में ही शारिक के अर्धशतकीय 52 रन और फरमान के 40 रनों की सूझबूझ भरी पारियों की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार और किफायती गेंदबाजी के लिए शाकिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान महफूज खान, रियाज अफरीदी, सलमान अली आदि मौजूद रहे।