फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity workers disconnected connections of 142 consumers

Bareilly News: बिजली कर्मियों ने 142 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers disconnected connections of 142 consumers
बिजली निगम ने पांच हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू किया है। शहर में 68 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर 45 करोड़ से ज्यादा बकाया है। सोमवार को पांच हजार से ज्यादा के बकायेदार 142 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

बकायेदार उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली निगम एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चला रहा है। शहर ओटीएस में भी पिछड़ गया है। 68 हजार से ज्यादा उपभोक्ता न तो बिल जमा कर रहे हैं और न ही ओटीएस के तहत पंजीकरण करा रहे हैं। बिजली निगम के राजस्व अनुभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है जिन पर पांच हजार या इससे अधिक का बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार की गई है जिन्होंने लगातार तीन माह से बिल जमा नहीं किया है। सोमवार को पांच हजार से ज्यादा के बकायेदार 142 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान ने बताया कि अभियान मार्च तक चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed