फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity will be made from litter in every district including Bareilly

बरेली समेत हर जिले में कूड़े से बनेगी बिजली

Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए सूबे में अब तक जितने भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगे, वे महंगे होने के बावजूद पुरानी तकनीक पर आधारित थे और इसी वजह से सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि नई तकनीक पर आधारित कूड़े से बिजली बनाने वाला एक प्लांट बाराबंकी में लग चुका है जिसका 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। यह प्लांट सूबे में कूड़ा निस्तारण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अब ऐसे ही प्लांट बरेली समेत यूपी के प्रत्येक जिले में लगाए जाएंगे। 
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि शहरों में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है लिहाजा कूड़े का निस्तारण सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी का सॉलिड वेस्ट प्लांट पूरी तरह भारतीय तकनीक से बना है। इसे राजकोट (गुजरात) के कृष्ण बिहारी तिवारी की कंपनी चलाएगी। यह प्लांट जगह भी कम घेरेगा औरकूड़ा निस्तारण में लागत भी कम आएगी। नगर विकास मंत्री ने कहा कि बरेली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन का विवाद सुलझ चुका है। यहां अब नई तकनीक वाला प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता के सवाल पर कहा कि सूबे में स्वच्छता का माहौल अभी तक नहीं बन पाया है। हालांकि मोदी सरकार आने के बाद लोगों में जागरूकता जरूर पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों में प्रत्येक महीने के पहले शनिवार को नगर अफसर और कर्मचारी स्वच्छता के लिए दो घंटे का श्रमदान करेंगे। सितंबर 2017 को यह शासनादेश भी जारी हो चुका है। मोहल्ले और वार्डों में स्वच्छता के लिए 7 से 15 लोगों की स्वच्छ वातावरण समिति बनेगी। इसमें रिटायर्ड अफसर, कर्मचारी, उत्साही नौजवान, समाजसेवी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के दबाव को देखते हुए चौड़ी सड़कों की जरूरत है। इसलिए सपा सरकार में बने साइकिल ट्रैक दिवाली बाद तोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed