{"_id":"672be12b1fd8723e120a1f4a","slug":"electricity-team-raids-the-town-chaos-bareilly-news-c-4-1-bly1039-516144-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली टीम का कस्बे में छापा, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली टीम का कस्बे में छापा, अफरातफरी
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे में बिजली निगम की टीम ने एसडीओ आनंद बाबू के नेतृत्व में दर्जनों स्थानों पर छापे मारकर कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे में अफरातफरी मची रही।
एसडीओ आनन्द बाबू, जेई संतोष कुमार शर्मा, प्रेम कुमार की टीम ने बुधवार दोपहर कस्बे के जय हनुमान पेट्रोल पंप के निकट दो स्थानों पर छापे मारकर ओवर लोडिंग पकड़ी। उसके बाद टीम कस्बे के मोहल्ला दर्जी चौक पहुंची। वहां पर मुन्ने, नाजिर, अयाज सहित दर्जनों घरों में छापेमारी की, जिसमें अधिकतर घरों में ओवरलोड मिला। टीम ने इसके अलावा बिजली बिल की बकाया राशि जमा न करने पर कई लोगों के कनेक्शन काटकर चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने कहा कि समय से बकाया बिलों की अदायगी नहीं की गई तो अन्य बकायेदारों के भी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
जेई संतोष शर्मा ने बताया कि ओवर लोडिंग में पकड़े जाने वालों पर ओवर लोडिंग का जुर्माना भी वसूला जाएगा। कुछ जगह बाइपास कर बिजली चोरी भी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वालों के नाम पूछने पर उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया। संवाद