फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply was lost in the storm, returned the next day

Bareilly News: आंधी में उड़ी बिजली आपूर्ति, दूसरे दिन लौटी

Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was lost in the storm, returned the next day
बरेली। संजय नगर में बीते दो दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर तक सुचारु हो सकी। ऐसे में वार्ड की 20 हजार की जनता ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आई तेज आंधी व बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई थी। संजय नगर स्थित शिव मंदिर के पास बिजली के खंभे पर दूसरा खंभा गिर गया था, यहां तार टूटने की वजह से आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। शनिवार सुबह से रविवार शाम तक यहां की 20 हजार की आबादी पानी के लिए प्यासी रही। हालांकि, रविवार शाम छह बजे के बाद जलापूर्ति सुचारु कर दी गई। संवाद


दो दिन से पानी न आने की वजह से खाना-पीना सभी दुश्वार हो गया था। पार्षद से शिकायत की तो अस्थायी व्यवस्था भी नहीं हुई, भीषण गर्मी में हाल-बेहाल था।
बाबूराम, संजय नगर

0. बिजली की मार के साथ पानी की सप्लाई भी ठप पड़ी थी। दो दिन से पानी न आने की वजह से भीषण गर्मी में हालत बुरी हो गई थी।
कपिल शर्मा, संजय नगर

--
संजय नगर में पानी की समस्या बिजली ना आने की वजह से हुई थी। बिजली निगम काम कर रहा है, व्यवस्था दुरुस्त होते ही पानी की सप्लाई भी सुचारु हो जाएगी। ईश्वर सिंह, सहायक अभियंता, जलकल विभाग
विज्ञापन

-----
तीन दिन से दुर्गा नगर में आपूर्ति ठप, पानी के टैंक भेज रहा निगम

तीन दिन से शहर के दुर्गा नगर में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं, निगम शिकायत के बाद पानी के टैंक भेजकर फिलहाल अस्थायी राहत देने का काम कर रहा है। दुर्गा नगर में शुक्रवार रात से जलापूर्ति का संकट बना हुआ है। रविवार शाम तक लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। पूर्व पार्षद नरेश पटेल के मुताबिक आंधी, बारिश होने की वजह से हुई बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी है। अब जलकल विभाग कह रहा है कि रविवार सुबह ही नलकूप का पंप खराब हो गया है। शिकायत के बाद जलकल विभाग ने पानी के टैंक भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed