{"_id":"667a15b05f290d9004098e64","slug":"electricity-supply-to-100-villages-stopped-for-9-hours-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102326-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देवरनियां समेत सौ गांवों की बिजली 9 घंटे से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देवरनियां समेत सौ गांवों की बिजली 9 घंटे से ठप
विज्ञापन
देवरनियां। सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सही चल रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था देवरनियां क्षेत्र में फिर लड़खड़ा गई है। सोमवार को देवरनियां कस्बा समेत करीब सौ गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक ठप हुई बिजली आपूर्ति रात तक चालू नहीं हो पाई थी।
सोमवार दोपहर एक बजे से नगर पंचायत देवरनियां समेत बिजलीघर से जुड़े करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। जानकारी करने पर बताया गया कि बरेली-नैनीताल हाईवे पर किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पास 33 हजार लाइन का तार टूट गया है। बिजली महकमे को यह तार जोड़ने में आठ घंटे लग गए। खबर लिखे जाने तक रात पौने नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। हालांकि एसडीओ देवरनियां आनन्द बाबू ने कुछ देर में आपूर्ति बहाल होने की बात कही।
इधर, आठ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशी रहे मुस्तफा खां उर्फ लल्ला ने अफसरों से बात की और बिजली गुल रहने पर विरोध जताया। संवाद
विज्ञापन
भोजीपुरा में कुछ समस्या आ गई थी। थोड़ी देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- आनन्द बाबू, एसडीओ देवरनियां