फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply stopped for 13 hours due to light rain without fault

Bareilly News: हल्की बारिश में बिना फाल्ट 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

Fri, 17 Jan 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for 13 hours due to light rain without fault
फतेहगंज पूर्वी। हल्की बारिश के बीच क्षेत्र में बिना फाल्ट 13 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कस्बे से लेकर सैकड़ों गांव के लोग परेशान रहे। कहीं फॉल्ट न मिलने पर अंधरपुरा फीडर पर जब ट्राई लगाई गई तो बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई हल्की बारिश से सुबह चार बजे से अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में बीना फॉल्ट के ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगरवासी विद्युत कर्मियों और अधिकारियों से फोन कर बिजली के बारे में पूरे दिन जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन सिवाय आश्वासन के कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ नगरवासी बिजलीघर भी गए, तब जानकारी प्राप्त हुई कि विद्युत निगम के कर्मी लाइन पर फॉल्ट तलाशने गए हैं। जैसे ही फल्ट मिलेगा। उसे ठीक कर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पूरे दिन कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर तारों को खोलकर फाल्ट तलाशने की कोशिश में लगे रहे। इससे थक-हारकर शाम पांच बजे जब अन्धरपुरा फीडर से ट्राई लगाई गई तब विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

कस्बेवासियों का कहना है कि फतेहगंज पूर्वी की विद्युत आपूर्ति भगवान के भरोसे चल रही है। हल्की बारिश या हवा चलने से ही विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रहती है, जिसका अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता वीरू सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ था। किसी इंसुलेटर में बारिश की वजह से दिक्कत हो गई थी। बारिश रुकने पर आपर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed