फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply disrupted in 250 villages for 36 hours

Bareilly News: 36 घंटे से 250 गांव बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 01 Jul 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in 250 villages for 36 hours
मकान पर गिरा पोल सीधा करते बिजली कर्मचारी
मीरगंज। क्षेत्र के 250 गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश और हवा के कारण समसपुर, फतेहगंज पश्चिमी, वर्ल्ड बैंक, न्यू करनपुर, करनपुर, पुराना शीशगढ़ और न्यू शीशगढ़ सहित सभी देहात फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पानी, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज ठप हो गए। अंधेरे में बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। बिजली निगम के जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि वह हाल ही में नियुक्त हुए हैं। खराब मौसम के कारण फीडर बंद हो गए हैं। लाइन की मरम्मत का काम जारी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
विद्युत खंभा मकान पर गिरा, अफरा-तफरी
मीरगंज। तहसील रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट की लाइन का खंभा मकान पर गिर पड़ा। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना तो नहीं है, लेकिन खंभा गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलते ही जेई करुणेश मिश्रा के निर्देश पर लाइनमैन शकील अहमद और महेश शर्मा मौके पर पहुंचे। खंभे को सीधा करने में जुट गए। देर रात तक विद्युत कर्मचारी लाइन को दोबारा सुचारु करने में प्रयासरत थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed