{"_id":"60f085d38ebc3eec6a7263ba","slug":"electricity-residents-of-red-gate-battling-with-heat-for-12-hours-bareilly-news-bly4531633153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली : 12 घंटे गर्मी से जूझे लाल फाटक के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली : 12 घंटे गर्मी से जूझे लाल फाटक के बाशिंदे
विज्ञापन
लाल फाटक पर बदला जा रहा ट्रांसफामर्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के चलते तक गुल रही बिजली
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने बृहस्पतिवार को लाल फाटक के आसपास की कॉलोनियों के लोगों के पसीने छुड़ा दिए। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के चलते क्षेत्र में सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक बिजली गायब रही। दोपहर के वक्त तो लोगों का बुरा हाल हो गया।
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के चलते लाल फाटक, दूरदर्शन, आईटीबीपी, क्यारा, पालपुर-कमालपुर समेत आसपास के करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल रही। हालांकि सूचना पहले से होने के कारण लोगों ने पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं कर ली थीं। जिन लोगों ने पहले इंतजाम नहीं किए उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। कटौती को लेकर सब स्टेशन पर भी लोगों ने फोन किए। दोपहर बाद अधिकारियों ने फोन उठाने ही बंद कर दिए। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में आई। यहां सुबह आठ बजे से रात तक बिजली गुल रही। दूरदर्शन, आईटीबीपी क्षेत्र में थोड़े-थोड़े समयांतराल पर सप्लाई चालू रखी गई। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान करीब चार घंटे तक यहां भी लगातार कटौती जारी रही। शाम छह बजे ट्रासफार्मर को चार्ज करने के बाद कुछ इलाकों में सप्लाई चालू की गई। इस दौरान लोगों को लो-वोल्टेज से जूझना पड़ा। देर रात नौ बजे के बाद ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से लोड पर लिया गया, तब जाकर क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु हो पाई।
जगह-जगह हुई बिजली कटौती
बृहस्पतिवार को शहर में अन्य इलाकों में भी अघोषित कटौती जारी रही। दोपहर के समय कलक्ट्रेट के आसपास चंद मिनट की बारिश के बाद दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। करगैना में दोपहर के वक्त घंटो तक सप्लाई बंद रही। संजयनगर, सीबीगंज में बिजली कटौती से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

100 से अधिक गांव में आज गुल रहेगी बिजली
भुता सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के काम के चलते शुक्रवार को क्षेत्र के करीब 100 गांव में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र के वितरण खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता यूसी सोनकर ने बताया ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए सबस्टेशन पर पांच एमबीए की जगह आठ एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिस वजह से आसपास के गांव में दिन के समय आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है।‘ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। क्षमतावृद्घि के दौरान बिजली बाधित रहने से आम लोगों को परेशानी होती है। हालांकि आने वाले दिनों में इससे बेहतर बिजली सप्लाई देने में मदद मिलेगी। कम से कम कटौती के प्रयास किए जा रहे हैं।’ - यूसी सोनकर, एक्सईएन