फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity remained disrupted for three hours in Subhashnagar, Madhinath and Sarai Talfi.

Bareilly News: सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और सराय तल्फी में तीन घंटे ठप रही बिजली

Tue, 26 Sep 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted for three hours in Subhashnagar, Madhinath and Sarai Talfi.
बरेली। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और सरायतल्फी सबस्टेशन पर सोमवार को तीन-तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग जब घर से ऑफिस और प्रतिष्ठान जाने की तैयारी कर रहे थे तभी आपूर्ति ठप हो गई। तीस हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। करीब 1.5 लाख से अधिक आबादी गर्मी में परेशान हुई। हरुनगला के रामगंगा फीडर पर दोपहर 12 से 1 बजे तक 2500 उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

सुभाषनगर, मढ़ीनाथ व सरायतल्फी स्थित 33 केवी सबस्टशनों को परसाखेड़ा स्थित 220 केवी सबस्टेशन को आपूर्ति मिलती है। वर्षों पुरानी लंबी लाइन में पेड़ की डाल आने से बार-बार फाॅल्ट हो रहे थे। लाइन से पेड़ों की डाल हटाने के लिए सोमवार को सुबह 9:40 बजे शटडाउन लिया गया। दोपहर 12:40 बजे तक ठप रही। इसके बाद सुभाषनगर के लिए आई लाइन से मढ़ीनाथ सबस्टेशन को जोड़ दिया गया और मढ़ीनाथ से परसाखेड़ा तक की 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल हटाने का काम दिनभर चला। इस दौरान आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण कई फीडरों पर कटौती की गई। मढ़ीनाथ और सुभाषनगर के उपभोक्ताओं का कहना है कि एक महीने से फॉल्ट बताकर कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि आपूर्ति सुचारू रखने के लिए 33 केवी की लाइन से पेड़ की डाल कटवाई गई है। इससे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

यह रहा हाल
1

तीन दिन से कटौती, मिलता आश्वासन
मढ़ीनाथ में शिव मंदिर के पीछे वाले इलाके में सुबह नौ बजे बिजली गुल हो गई। दोपहर में एक बजे बिजली आने के एक घंटे बाद फिर चली गई। पूरी दोपहर बिना बिजली के रहना पड़ा। पारुल श्रीवास्तव का कहना था कि तीन दिन से ज्यादा समस्या है। शिकायत पर आश्वासन मिलता है। आपूर्ति बहाल होने में घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2

बिजली नहीं आई तो पढ़ाई नहीं हो पाई

दुर्गाशक्ति कॉलोनी में सुबह आठ बजे बिजली गई। नौ बजे आई। आधा घंटे में फिर चली गई। शाम को पांच बजे आपूर्ति मिली। दिनभर गर्मी में बीता। देवांश पटेल का कहना है कि बिजली न मिलने से पढ़ाई नहीं हो पाई।

3

लैपटॉप नहीं हो सका चार्ज तो छुट्टी लगानी पड़ी

मढ़ीनाथ सबस्टेशन से जुड़े संत कृपाल आश्रम के करीब वाले क्षेत्र में सुबह 6 बजे बिजली गई। आधा घंटे के लिए दोपहर में मिली। फिर चली गई तो शाम को चार बजे आई। दिव्यांश प्रताप का कहना था कि लैपटॉप चार्ज नहीं हो सका जिससे उन्हें ऑफिस में छुट्टी लगानी पड़ी।

4-
इन्वर्टर जवाब दे गया, रसोई में छाया अंधेरा
बदायूं रोड निवासी उज्ज्वल भारद्वाज ने बताया कि दोपहर में 2.30 बजे बिजली गुल हुई। शाम को 6.30 बजे तक नहीं आई। इन्वर्टर जवाब दे गया। शाम को रसोई घर में अंधेरा छा गया। भोजन पकाना मुश्किल हो गया। घरेलू कामकाज पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article