फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electricity reached in every house

मोदी सरकार ने हर घर में पहुंचाई बिजली

Sun, 01 May 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
electricity reached in every house
बरेली। भाजपा जिला बरेली प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर शनिवार को पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि देश में अब तक मोदी सरकार ने 396 योजनाएं लागू की हैं। इनका लाभ करोड़ों लोगों को मिला है। वर्ष 2014 से पहले गिनती के क्षेत्रों में ही बिजली पहुंचती थी, लेकिन आज मोदी सरकार ने हर गांव-घर तक बिजली पहुंचा दी है। आज प्रतिदिन 27 किमी सड़कें बन रही हैं, जबकि वर्ष 2014 से पहले यह औसत 12 किमी प्रति दिन का था।
विज्ञापन

सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शनिवार को आखिरी दिन जिला प्रभारी ने कहा, केंद्र सरकार ने ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया है। राममंदिर निर्माण से लेकर कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। यह सरकार गरीब, किसान, मजदूर, नौजवानों, महिलाओं के लिए समर्पित है। देश तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास भाजपा की प्राथमिकता है। दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी अश्विनी त्यागी ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के संबंध सभी देशों से मजबूत हुए हैं। भारत की विदेश नीति की तारीफ सभी देशों में हो रही है। इस सत्र की अध्यक्षता कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, रविंद्र सिंह राठौर, मेघनाथ कठेरिया, प्रशांत पटेल, अंकित शुक्ला, डॉ. निर्भय गुर्जर, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, सीपी गुप्ता, डॉ. मनोज गुप्ता, नरेंद्र गंगवार, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना, केशव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed