फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity is not known, consumers are facing the shock of mismanagement

Bareilly News: बिजली का पता नहीं, उपभोक्ता झेल रहे बदइंतजामी का झटका

Tue, 06 Jun 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity is not known, consumers are facing the shock of mismanagement
बरेली। बिजली निगम की बदइंतजामी से फाॅल्ट बढ़ गए हैं। बार- बार ट्रिपिंग हो रही है। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। इसके चलते सिविल लाइंस, हरुनगला, सुभाषनगर, किला उपकेंद्र से जुड़े पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बार-बार बिजली गुल होने से सोमवार को दिन में 25 हजार से अधिक लोगों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र से जुड़े रहपुरा चौधरी इलाके में रविवार को रात 12 बजे बिजली गुल हो गई। 100 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम में शिकायत के आधे घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। कुतुबखाना के आलमगिरीगंज में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से दोपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच में करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

पुराना शहर में साहूकारा और मलूकपुर में दस दिन से बिजली आपूर्ति बेपटरी है। मलूकपुर के उपभोक्ताओं ने बताया कि दिन में तीन बार कटौती हुई। 24 घंटे में 17-18 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जंक्शन रोड निवासी वीके गोयल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के काम की वजह से रोज सुबह 7 बजे बिजली काट दी जाती है। 10 बजे के बाद आती है, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। सोमवार दोपहर 1 से शाम 5 बजे के बीच 20 बार ट्रिपिंग हुई। अभियंता कहते हैं कि रिले खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख इलाकों का ये है हाल

सुभाषनगर : बिल जमा होने के बाद भी नहीं जुड़ी बिजली
सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार के घर सुबह से बिजली नहीं थी। स्मार्ट मीटर लगा है। बिजली बिल जमा कर दिया। फिर भी आपूर्ति नहीं जुड़ी। जेई को तीन बार काॅल करने पर सिर्फ आश्वासन मिला। शाम 6.30 बजे तक आपूर्ति नहीं जुड़ी थी। परिवार गर्मी में परेशान होता रहा।
सिविल लाइंस : दस दिन होती रहेगी कटौती
रामपुर गार्डन निवासी अधिवक्ता रमेश चंद्र अग्रवाल ने सिविल लाइंस के अवर अभियंता श्यामबली को दिन में तीन बार कॉल की तो एक बार बात हुई। अधिवक्ता ने उनसे सवाल किया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में सुबह की कटौती कब तक होती रहेगी। तब उन्हें बताया गया कि अभी दस दिन यही स्थिति रहेगी।

कुतुबखाना : बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
कुतुबखाना क्षेत्र के दुकानदार तरुण कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह से बिजली नहीं मिली। जेई को दोपहर 1.05 बजे से शाम 5.29 बजे के बीच 15 बार कॉल किया। आठ बार कॉल रिसीव हुई। लाइनमैन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद कॉल रिसीव नहीं हुई। जेई वीकेश कुमार ने बताया कि शाम 6:30 बजे तक आलमगिरीगंज में ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने की वजह से शिकायत दूर नहीं हो पाई। इसे अब ठीक कराएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed