फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity department team assaulted while out for inspection

Bareilly News: चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम को पीटा

Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team assaulted while out for inspection
बरेली। चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर बिजली चोरों ने हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य बंद करा दिया गया। कैंट थाने में तीन बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कांधरपुर बिजली उपकेंद्र के जेई ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी टीम के साथ सिरसा में चेकिंग करने गए थे। चेकिंग के दौरान कृपाल सिंह और रोहित के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले अनुराग मिश्रा पर कार्रवाई न होने के कारण टीम से अभद्रता करने लगे। टीम के साथ अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जेई के साथ धक्कामुक्की कर टीम को गांव से भगा दिया। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कैंट थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों अभद्रता करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed