फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity crisis on Janmashtami already .. Black out in old city on that

जन्माष्टमी पर बिजली की आफत पहले से.. उस पर पुराना शहर में ब्लैक आउट

Wed, 12 Aug 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis on Janmashtami already .. Black out in old city on that
सीबीगंज में लगा नया ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुराना शहर में सात घंटे गुल रही सप्लाई, पानी तक को तरस गए लोग

विज्ञापन
बरेली। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को मंगलवार एक बड़ी आफत झेलनी पड़ी। जन्माष्टमी पर सेटेलाइट के पास केबल बॉक्स फट गया। इससे पुराने शहर में ब्लैक आउट हो गया। ज्यादातर इलाके सात घंटे बिजली किल्लत से जूझते रहे। पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। उमस और गर्मी से बेहाल लोग इनवर्टर के भी दगा दे जाने से परेशान रहे।
कुछ दिन पहले सीबीगंज 63 एमवीए का ट्रासफार्मर फुंक जाने से शहर के सात स्टेशन प्रभावित हो गए हैं। पिछले दो सप्ताह से शहर और देहात की हजारों की आबादी इस भीषण गर्मी में बिजली संकट झेल रही है। अमर उजाला ने बिजली किल्लत देखते हुए ‘बिजली रहेगी गुल.. अंधेरे में जन्म लेंगे कान्हा’, शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की मगर हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए। मंगलवार को जन्माष्टमी पर पुराना शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली सप्लाई गुल हो गई। दरअसल, मंगलवार दोपहर सेटेलाइट आईओसी पेट्रोल पंप के पास केबल बॉक्स फट गया। इससे जगतपुर उपकेंद्र ठप हो गया। लिहाजा इस उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई तो तमाम लोगों ने एसडीओ हरूनगला को फोन किए मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। दोपहर तीन बजे एक्सईएन अनिल गर्ग के टीम भेजी तो फाल्ट दूर करने की कोशिशें शुरू हुईं। हालांकि घंटों तक फाल्ट दूर नहीं किया जा सका। एक्सईएन के नाराजगी जाने केबाद शाम सात बजे महानगर उपकेंद्र से लाइन जोड़ने के निर्देश दिए। करीब पौने आठ बजे सप्लाई शुरू हुई तो अन्य फाल्ट हो गए। रात दस बजे तक फाल्ट के चलते बिजली संकट बना रहा। दोपहर में हुई बारिश से देहात और शहर में और भी दर्जनों जगह फाल्ट हुए हैं। मंगलवार शाम को कुछ मंदिरों और परिवारों में ही जन्माष्टमी मनाई थी, बुधवार को बड़ा तबका जन्माष्टमी मनाएगा, लेकिन ट्रिपिंग और फाल्ट रहित सप्लाई देने के लिए अभी कोई प्लान नहीं बनाया गया है। 
विज्ञापन

सनसिटी से मॉल की सप्लाई काटी

जन्माष्टमी पर ओवरलोडिंग से बचने के लिए विभाग ने पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मॉल की लाइन अलग कर दी है। दो माह पहले इस मॉल की बिजली लाइन सनसिटी विस्तार सबस्टेशन से जुड़वा दी गई थी। इस मनमानी का खामियाजा सनसिटी कालोनी और आसपास इलाकों के लोग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट निपटने के बजाए ‘फुटबाल’ शुरू

बरेली। शहर से देहात तक बिजली संकट बढ़ने पर जब ऊर्जामंत्री ने कड़े तेवर दिखाए तो आला अफसरों ने लिखकर दे दिया कि सीबीगंज में एक 63 एमवीए ट्रांसफार्मर ठप होने से शहर में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है। इस पर जब ट्रांसमिशन अफसरों से पूछा गया तो झूठ पकड़ में आ गया। इस बीच मंगलवार सुबह से शाम देर तक पूरे जिले में सप्लाई अव्यवस्थित रही। मंगलवार को भी लोगों ने जन्माष्टमी मनाई थी, लेकिन रात में सप्लाई गुल होने से परेशान रहे।
पिछले दो सप्ताह से शहर और देहात में सप्लाई बाधित है। इसी बीच सीबीगंज में एक 63 एमवीए ट्रांसफार्मर ठप हो गया, इससे शहर के सात सबस्टेशन प्रभावित हो गए। लिहाजा इन स्टेशनों के साथ ही कुछ ग्रामीण सबस्टेशनों पर पांच से सात घंटे कटौती होने लगी। साथ ही सीबीगंज और परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी कटौती की चपेट में आ गए। उधर, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, पुराना शहर, किला, सनसिटी, इज्जतनगर समेत विभिन्न इलाकों में बड़े फाल्ट होने लगे, इससे कई घंटे सप्लाई ठप रही। अव्यवस्था का मामला जब मुख्यालय तक पहुंचा तो जवाब तलब हुए लेकिन अफसरों ने भ्रामक जवाब दे दिए। सप्लाई सामान्य नहीं होने पर ऊर्जामंत्री ने नाराजगी जताई तो जोनल चीफ इंजीनियर कार्यालय ने इसका ठीकरा पारेषण सिस्टम पर फोड़ दिया, लेकिन इसकी पोल भी खुल गई क्याेंकि सीबी गंज में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर ठप होने से शहर में सिर्फ सात सबस्टेशन पर करीब पांच घंटे की कटौती हो रही है।

ट्रांसफार्मर टेस्टिंग को टीम पहुंची

सीबीगंज में दूसरा 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। एक्सईएन एके गुप्ता ने तीसरे दिन भी तकनीकी परीक्षण कराया। मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग को टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर चार्ज हो सकता है। इसके बाद शहर के प्रभावित सात सबस्टेशनों से बिजली सप्लाई सामान्य हो जाएगी। बता दें, अयोध्या से आया ट्रांसफार्मर नौ किलोमीटर से ज्यादा सफर कर बरेली पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed