फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation fired 168 contract workers in bareilly

UP: बिजली निगम ने 168 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, बोले- रात तक काम कराया, सुबह कह दिया संविदा खत्म

Sat, 01 Feb 2025 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 05:15 PM IST
सार

बरेली में बिजली निगम के 168 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारी शनिवार सुबह जब काम पर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। इससे संविदा कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।  

विज्ञापन
Electricity Corporation fired 168 contract workers in bareilly
मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिजली निगम के 168 कर्मचारियों की एक फरवरी से संविदा खत्म कर दी गई। 31 जनवरी की रात तक कर्मचारियों ने काम किया। एक शनिवार सुबह जब काम पर पहुंचे तो पता लगा कि उनकी संविदा खत्म कर दी गई है। अब वह नौकरी नहीं कर सकते। इससे गुस्साए सैकड़ों संविदा कर्मचारी दोपहर 12 बजे मुख्य अभियंता के कार्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर लिया। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह को उनके कार्यालय में ही बंधक बना दिया। उनको कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। दोपहर दो बजे मुख्य अभियंता ने भोजन करने के लिए कार्यालय से निकलने का प्रयास किया तो कर्मचारी नारेबाजी करते हुए उग्र हो गए। इसके बाद मुख्य अभियंता फिर से अपने कार्यालय में चले गए। जिन कर्मचारियों की संविदा खत्म की गई है, उनमें शहर के 128 और देहात के 40 कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने बताया कि विद्युत निगम मुख्यालय से ही संविदा खत्म की गई है। स्थानीय स्तर पर निगम की इसमें कोई भूमिका नहीं है। शाम पांच बजे तक कार्यालय में बैठे रहे मुख्य अभियंता ने बात करने पर बताया कि कर्मचारी उग्र हैं। उनका कोई नेतृत्व नहीं कर रहा। 
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता रणविजय सिंह को उनके ही कार्यालय में बंधक बना दिया। ऐसे में किसी से बात नहीं की जा सकती। कार्यालय में फंसने के कारण वह दोपहर का भोजन भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारी कार्यालय का घेराव किए हुए हैं जब तक वह भी कार्यालय में ही बैठे रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed