{"_id":"681fc02fd8eab4b7ac02a2f0","slug":"electricity-bills-of-more-than-21-lakh-consumers-of-the-division-will-increase-bareilly-news-c-4-bly1015-637249-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंडल के 21 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बढ़कर आएगा बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंडल के 21 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बढ़कर आएगा बिजली बिल
विज्ञापन
बिजली के बिल में 1.24 प्रतिशत का ईंधन अधिभार जुड़ेगा
बरेली। बरेली मंडल के चार जिलों के करीब 21 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस माह से बढ़कर आएगा। बिजली के बिल में 1.24 प्रतिशत का ईंधन अधिभार (फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्मेंट सरचार्ज) शामिल किया गया है।
यह अतिरिक्त बिल घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक सभी उपभोक्ताओं को देना होगा। अधिकारियों के मुताबिक 2029 तक यह अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। एक अनुमान के तहत यदि आपका मार्च महीने का बिल 1000 रुपये था, तो अप्रैल महीने का बिल 1012.40 रुपये होगा। इसमें 12.40 रुपये ईंधन अधिभार के लिए जाएंगे। पांच हजार के बिल पर यह शुल्क 62 रुपये हो जाएगा।
बिजली उत्पादन और वितरण में उपयोग होने वाले ईंधन की बढ़ती लागत को इसमें समायोजित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बरेली मंडल की बात करें तो बरेली में 8,26,719, बदायूं में 4,80,965, पीलीभीत में 3,71,476 और शाहजहांपुर में 4,62,524 उपभोक्ता हैं। इन 21,41,954 उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिल देना होगा। संवाद
विज्ञापन
-- -
ईंधन अधिभार क्या है
ईंधन अधिभार एक शुल्क है जो बिजली बिल में जोड़ा जाता है, ताकि बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (जैसे कोयला, प्राकृतिक गैस) की लागत में बदलाव की भरपाई की जा सके। प्रदेश में बिजली कंपनियों ने अप्रैल से 1.24% का ईंधन अधिभार लागू किया है।