फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity bills are being sent even after four years of consumer's death

Bareilly News: उपभोक्ता की मौत के चार साल बाद भी भेज रहे बिजली का बिल

Fri, 26 Apr 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity bills are being sent even after four years of consumer's death
नवाबगंज। उपभोक्ता की मौत के चार साल बाद भी बिजली निगम की ओर से बिजली का बिल भेजा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि परिवार कनेक्शन विच्छेदन भी करा चुका है। इसकी रसीद भी उनके पास है। लगातार बिल आने से परिवार हजारों रुपये का बकायेदार हो चुका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी अंबासहाय ने बताया कि पिता नत्थूलाल की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। उनके नाम से बिजली का कनेक्शन था। पिता की मौत के बाद उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर कनेक्शन विच्छेदन करा दिया। इसकी रसीद भी उनके पास है। अंबासहाय का आरोप है कि इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से हर माह पिता के नाम से बिजली का बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कनेक्शन कटवाने के बावजूद वह लोग कई हजार के बकायेदार हो गए हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही बिजली बिल सुधार कैंप में प्रार्थनापत्र दिया जा चुका। अब तक शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है। हर माह बिल आने से परिवार कई हजार रुपये का बकायेदार हो चुका है। अब उन्होंने बिजली निगम के एसडीई से शिकायत की है। इस मामले में एसडीई राजेंद्र कुमार ने बताया कि चार साल पहले विच्छेदन के बाद भी अगर अब तक बिल आ रहा है तो यह गलत है। इन दिनों चुनाव के चलते व्यस्तता है। सात मई के बाद स्थलीय निरीक्षण करके शिकायत का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed