{"_id":"5f57e8698ebc3e54e70491c8","slug":"electricity-bill-not-sent-for-32-years-bill-sent-consumer-forum-repealed-bareilly-news-bly41912108","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 साल से बिजली नहीं आई और भेज दिया बिल, फिर एक्शन में आया उपभोक्ता फोरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 साल से बिजली नहीं आई और भेज दिया बिल, फिर एक्शन में आया उपभोक्ता फोरम
Wed, 09 Sep 2020 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
light
- फोटो : light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज इलाके के गांव जगनिया भगवंतापुर में 32 साल से बिजली नहीं आई है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन ने एक उपभोक्ता को 1.06 लाख रुपये का बिल भेज दिया। पीड़ित के वाद दर्ज कराने पर उपभोक्ता फोरम ने बिल निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
गांव जगनिया भगवंतापुर निवासी निरंजन सिंह ने वकील खालिद जिलानी के माध्यम से दायर वाद में कहा कि उन्होंने 16 अप्रैल, 1982 को अपने घर में बिजली का कनेक्शन लगवाया था। कनेक्शन वर्ष 1986 तक चालू रहा। इसका वह समय से बिल भी जमा करते रहे। इसके बाद बिजली विभाग ने गांव से बिजली की लाइन हटा ली।
विज्ञापन
वर्ष 1986 के बाद से आज तक गांव में बिजली नहीं आई है और न ही किसी को कोई बिल जारी किया गया है, लेकिन 32 साल बाद 24 मार्च, 2018 कोे बिजली विभाग ने उन्हें 1.06 लाख रुपये का बिल जारी कर दिया। बिजली विभाग ने तर्क दिया कि गांव में अब भी एक बिजली लाइन चालू है।
विज्ञापन
फोरम ने अपने फैसले में कहा है कि बिजली विभाग ने 1986 से 24 मार्च 2018 के बीच की अवधि के बिल का कोई रिकॉर्ड दाखिल नहीं किया और न ही कोई ऐसा साक्ष्य दिया जिससे यह साबित होता कि गांव में किसी और को बिल जारी किया है। इस पर फोरम के अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने बिल निरस्त कर दिया।