फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity

अभी तो मर रहे बेजुबां....‘जुबां’ से निकली चीख तो होगा हंगामा

Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity
बदायूं। शहर में पड़ा अंडर ग्राउंड केबल जानलेवा हो चुका है, यह बात सबको पता है, लेकिन बात ये है कि अभी तक कई बेजुवान जानवरों की मौत हुई है। मगर भगवान न करे कि जब किसी जुबां वाले को करंट लग जाए और उसकी वो आखिरी चीख बन जाए, तब पावर कॉरपोरेशन और जिला प्रशासन को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। मंगलवार भी को भी यह केबल दो बेजुबानों की मौत का कारण बन गया। केबल जंक्शन बॉक्स में उतरा करंट दो कुत्तों की जान जाने की वजह बन गया। इसके बाद एक युवक को भी करंट लगा तो लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तारों के जाल को खत्म करने और बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में वर्ष 2016 अंडरग्राउंड केबल डाला गया। करोड़ों की रकम से पड़े इस केबल के डाले जाने से ही मानकों को लेकर उगुलियां उठतीं रहीं थीं। ठेकेदारों ने तय मानकों को ताक पर रखकर सड़कों पर केबल का जाल बिछवा दिया, जो केबल बॉक्स लगवाए गए उनकी भी कोई सुरक्षा नहीं की गई। अक्सर उनमें करंट उतर आता है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मुहल्ला वेदोटोला में दो कुत्तों की मौत इसी करंट के कारण हो गई, साथ ही एक युवक को भी करंट लग गया। जैसे तैसे उसने खुद को बचाया। इससे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने केबल बॉक्स के पास जाने से अन्य जानवरों को रोक दिया। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मर चुके हैं जानवर
- ऐसा नहीं है कि यह पहला हादसा हो, इससे पहले भी कई जगहों पर कुत्ते, गाय, भैंस, घोड़ी आदि जानवर करंट लगने से मर चुके हैं। बंदर तो आए दिन इसका शिकार होते रहते हैं। कई जगहों पर निकल रहे लोगों को करंट के झटके लगे हैं, लेकिन इस पर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया।

बारिश होते ही बंद कर दी जाती है लाइट
करंट न आने देने का विभाग ने जो तरीका निकाला है वह भी अजीब है। जरा सी बारिश होने पर शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है, जो कुछ घंटे या काफी देर तक बंद रहती है। बारिश रुकने के बाद सप्लाई खोल दी जाती है। लोगों का कहना है कि इससे भी कोई फायदा नहीं होने वाला, क्योंकि बारिश बंद होने के बाद भी जलभराव कई-कई घंटों तक रहता है और जलभराव खत्म भी हो जाए तो नमी तो रहती ही है। करंट तो नमी में भी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed