{"_id":"665b9ebdc393d84ad702db34","slug":"electricity-and-water-not-restored-residents-moved-out-to-hotels-and-relatives-bareilly-news-c-4-bly1015-413112-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली-पानी बहाल नहीं, होटलों और रिश्तेदारियों में निकले वाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली-पानी बहाल नहीं, होटलों और रिश्तेदारियों में निकले वाशिंदे
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आवासीय टावर नंदी हाइट्स के बेसमेंट में अग्निकांड के दूसरे दिन भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होने से अधिकतर लोग रिश्तेदारियों या होटलों में शिफ्ट हो गए हैं। यहां सभी सुविधाएं बहाल होने में अभी दो दिन और लग सकते हैं।
बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लग गई थी। इससे वहां बिजली-पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है पर सैकड़ों तारों के बीच सही कनेक्शन जोड़ना मुश्किल हो रहा है। अपार्टमेंट के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय निवासी 85 साल के अनिल गुलाटी का शनिवार को निधन हो गया। मैकेनिकों ने प्रयास करके उनके आवास तक लाइट पहुंचाई।
आग लगे तो इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
फायर स्टेशन सीयूजी नंबर- 9454418503
एफएसओ का सीयूजी नंबर- 9454418502
सीएफओ का सीयूजी नंबर- 9454418340