{"_id":"51b903d106ff280f006f38bd28530c31","slug":"electric-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए तड़प उठा शहर, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए तड़प उठा शहर, बवाल
बरेली
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को तो बिजली संकट ने हाहाकार मचा दिया। शहर के कई हिस्सों में तो दो से तीन घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। सैलानी और ईसाईयों की पुलिया पर लोग सड़कों पर उतर आए। जाम लगाया और बिजली अफसरों का पुतला फूंका। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंके हैं जिन्हें नहीं बदला जा सका। बिलबिलाते शहर को शाम से अच्छी बिजली देने की बात कही गई थी लेकिन देर रात तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन
रमजान माह में उम्मीद थी कि बिजली की आपूर्ति में कुछ सुधार होगा लेकिन संकट और गहरा गया है। शनिवार सुबह हल्की हवाएं चलने के बाद से ही फाल्ट शुरू हो गए थे। मेंटीनेंस काम में लापरवाही के चलते हल्की बारिश में भी फाल्ट को रोका नहीं जा पा रहा है। बिजली संकट से नाराज सैलानी के लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दिया। घंटों यहां हंगामा हुआ। यहां बवाल चल ही रहा था कि ईसाईयों की पुलिस के पास लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। हरूनगला उपकेंद्र पर क्षमता वृद्घि कार्य होने से आशीष रायल पार्क, सुरेश शर्मा नगर, विश्वविद्यालय आदि इलाकों में दिन भर आधा घंटा भी बिजली नहीं रही। पुराने शहर, आजाद इंटर कालेज, बुखारपुरा, बालजती, शाहदाना और जगतपुर इलाकों में नलकूप नहीं चल पाए जिससे पानी के लिए लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन